Posts

Showing posts from August, 2025

❤️ मोहब्बत शायरी – दिल छू लेने वाली Love Shayari | VTHEWORLD

Image
प्यार एक जादू है, जिसे न कोई किताब सिखा सकती है, न कोई क्लास। ये बस होता है… कभी एक नज़र में, कभी एक मुस्कान में, और कभी बिना वजह। और जब ये होता है, तो दिल चाहकर भी नहीं रुकता। अगर आपके दिल में भी किसी का नाम लिखा है, तो ये शायरियां आपके लिए हैं। 🌹 मोहब्बत का असर कहते हैं मोहब्बत से बचना आसान है… पर जब आँखें आँखों से मिल जाएं, तो दिल हार ही जाता है। बचाओ लाख दिल को मगर मोहब्बत हो ही जाती है, नज़र आखिर नज़र है, ये शरारत कर ही जाती है। 🌙 मोहब्बत करने वालों की रातें सच्चा प्यार करने वाले को चैन की नींद कहाँ… उनका सुकून तो बस अपने प्यार की यादों में होता है। जो गहरी नींद सोते हैं वो मोहब्बत कर नहीं सकते, सुकून इतना कहाँ हासिल मोहब्बत करने वालों को। 🌸 खुशबू बनकर प्यार अगर सच्चा हो, तो वो हवा में घुलकर भी दिल तक पहुँच जाता है। मैं आपके प्यार में कुछ ऐसा कर जाऊँगा, बनकर खुशबू हवा में बिखर जाऊँगा, भुलाना चाहो तो साँसों को रोक लेना, साँस लोगे तो मैं दिल में उतर जाऊँगा। 💖 इम्तेहान मोहब्बत का प्यार पर शक करना आसान है, पर दिल का इम्तेहान लेना… वो सिर्फ सच्चे रिश्तों में होता है...